Showing posts with label song. Show all posts
Showing posts with label song. Show all posts

Friday, June 25, 2010

याद....( ग़ज़ल)

इक रात यूँ ही बैठे तुम नज़र आई
कभी राहगीर तो कभी रहगुज़र बन आई
हम आज भी तेरा इंतज़ार करते हैं
तेरे हर ख्याल पे क्यों ये आँख भर आई

इक अरसा हो गया है तुमसे बिछड़े हुए अब तो
न तुम आई न तेरी कोई खबर आई
दरवाज़ा अब भी तेरी राह तकता है
इंतज़ार में दिन बीते रात अक्सर उतर आई

शायद मुझ को मालूम न था कुछ भी
तेरे जाते ही मेरी हर दुआ बेअसर बन आई
तू मुझसे दूर रह के भी मेरे ही पास रहती है
अब हर शब् भी तेरे जाने पे सेहर बन आई

कुछ लोग कहते हैं की में "बावला" सा हूँ
न जाने क्यूँ तेरे आते ही ये रंगत निखर आई
इक झलक तेरी देखे ज़माना हो गया है अब
दिन में साँसे चलती हैं यादें रात भर आई
यादें रात भर आई ....
यादें रात भर आई ....

Friday, March 5, 2010

होली के रंग .....


रंग दे रंग दे ज़रा
माहि रंग दे ज़रा
मुझे रंग दे ज़रा
अब रंग दे जरा

वो जो गीले से रंग
लागे तेरे जो अंग
तेरा इतराना वो
और वो हसने का ढंग

रंग दे रंग दे ज़रा
माहि रंग दे ज़रा....

और वो सुखा गुलाल
तेरे प्यारे से गाल
कभी सतरंगी तू
कभी रंग दूँ मैं लाल

रंग दे रंग दे ज़रा
माहि रंग दे ज़रा....

तेरी भीगी सी लट
और कहना चल हट
मेरा तुझ तक वो आना
और तेरा छिप जाना झट

रंग दे रंग दे ज़रा
माहि रंग दे ज़रा....

रंग दे रंग दे ज़रा
माहि रंग दे ज़रा....

रंग दे रंग दे ज़रा
माहि रंग दे ज़रा....

Tuesday, October 6, 2009

piya,.... (song two)

piya...
oo ..
piya ...

khwaja
oo...
khwaja...

piya ...
oo...
piya ....

lage na mera jiya....

khwaja itne dino ke baad ,....
maula itne dino ke baad .....
sataye teri yaad

antara

khuboo main teri leta hun kab tak
maula main hun deta tere dar pe dastak
ki sun le tu meri fariyaad
sataye teri yyaad

antara

surat ye teri hai deti thandak
aankh mein nooor au dil mein deta hai rangat
ki sun le tu meri ardaas
sataye teri yaad

antara

khwabo mein mere hai tu hi shamil
khwaja main hu kya teri rehmat ke kabil
khamoshi mein aaye teri aawaaz,....
sataye teri yaad....

sataye teri yaad ...

piya ji

sataye teri yaad ....

maula ji

sataye teri yaad....